OBC महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करते हुए अविलम्ब महिला आरक्षण लागू करे : सुनील साहू

बोकारो में राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ की बैठक में महिला आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना, नेताओं ने ओबीसी महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए तत्काल लागू करने की मांग की

OBC Women Reservation: राष्ट्रीय जनता दल पिछड़ा प्रकोष्ठ बोकारो जिला की एक बैठक प्रदेश मीडिया प्रभारी योधन नायक की अध्यक्षता में बोकारो थर्मल के गोविंदपुर सी पंचायत सचिवालय में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन राजद नेता प्रोफेसर गुप्तेश्वर सिंह यादव ने किया। उक्त मौके पर मुख्य रूप से राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू एवं पार्टी के प्रदेश महासचिव ज्ञानेश्वर सिंह यादव की गरीमामय उपस्थिति रही।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल समेत सभी विपक्षी पार्टियों ने 2023 में ही नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण) बिल को सर्वसम्मति से पारित कर दिया था। केन्द्र की महिला विरोधी मोदी सरकार के द्वारा इसे लागू नहीं करके देश को गुमराह करने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। राष्ट्रीय जनता दल यह मांग करती है कि यदि मोदी सरकार महिला विरोधी नहीं है तो ओबीसी महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करते हुए अविलम्ब महिला आरक्षण लागू करे।

प्रदेश महासचिव ज्ञानेश्वर सिंह यादव ने कहा कि लोकसभा की सभी 543 सीटों पर 33% आरक्षण लागू करते हुए अविलम्ब 181 सीट महिलाओं के लिए घोषित करे और ओबीसी महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करे।

बैठक में प्रदेश सचिव अनवर आलम, अरुण कुमार यादव, महेन्द्र साव, युनुस अंसारी, रोहित लाल यादव, राॅकी साव, जयनंदन महतो, बिरेन्द्र यादव, बृज मोहन प्रसाद, प्रेम कुमार, उषा देवी, शारदा देवी, अरुणा साहू, रेशमा खातुन, चन्द्रावती देवी, रंजु देवी, मामुनी खान, पुनम देवी, आशा देवी, कुन्ती देवी, धुरपति देवी, साइस्ता प्रवीण, लीला देवी, शबाना प्रवीण, मनोज साव, राजाराम साह, महादेव साव आदि सैकड़ों लोग शामिल रहें।

Other Latest News

Leave a Comment