डैफोडिल्स एकाडेमी, करकेंद में क्वीज प्रतियोगिता हुई आयोजित

रिपोर्ट : ललित प्रसाद

केंदुआ : एक नजर शिक्षा कि ओर से डैफोडिल्स एकाडेमी करकेंद में क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एक नजर शिक्षा कि ओर का निर्देशक गौतम राम एवं सचिव कुमार ने बताया कि धनबाद जिले के करीब 100 विद्यालय के 210 छात्र-छात्राओ ने इस क्वीज प्रतियोगिता में भाग लिया। यह क्वीज कॉम्पिटिशन का अन्तिम चरण ( फाईनल परीक्षा) था। इस कॉम्पिटिशन का रिजल्ट 25 .09. 2025 को प्रकाशित किया जाएगा एवं तत्पश्चात पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

WhatsApp Image 2025 09 07 at 2.49.21 PM 1

कार्यक्रम को सफल बनाने में एक नजर शिक्षा कि ओर के निर्देशक, सचिव एवं शिक्षक संजय पासवान ने डैफोडिल्स एकाडेमी के प्राचार्य तापस बनर्जी, शिक्षक-शिक्षिकाओ में अनिल सिंह, चंदन पासवान, अंकुर सर, जयंत घटक, शिल्पा सिंह, शालोनी मधेशिया, कुलजीत कौर, रिया, आयेशा इकबाल का सराहनीय योगदान रहा।

Other Latest News

Leave a Comment