रायबरेली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: अमृता सिंह का कानपुर में तबादला, सहदेव मिश्रा संभालेंगे एडीएम (वित्त) की कमान

रायबरेली: शासन स्तर पर किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत रायबरेली को नया अपर जिला अधिकारी (वित्त एवं राजस्व) मिल गया है। सहदेव कुमार मिश्र को रायबरेली का नया अपर जिला अधिकारी (वित्त एवं राजस्व) नियुक्त किया गया है। वहीं वर्तमान में इस पद पर तैनात अमृता सिंह का तबादला कानपुर नगर निगम में अपर नगर आयुक्त पद पर कर दिया गया है।

आपको बता दें कि दिनांक 14 में 2026 दिन गुरुवार की रात करीब 10:00 बजे जारी की गई सूची में सहदेव कुमार मिश्र के रायबरेली आगमन को लेकर प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि उनके अनुभव का लाभ जिले के राजस्व एवं वित्तीय कार्यों को और अधिक गति देने में मिलेगा। शासन की ओर से जारी तबादला सूची के बाद जिले के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में भी नई जिम्मेदारियों को लेकर हलचल देखी जा रही है।

वहीं अमृता सिंह के कार्यकाल को भी प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। उन्होंने रायबरेली में रहते हुए कई राजस्व एवं प्रशासनिक मामलों में सक्रिय भूमिका निभाई। अब उन्हें कानपुर नगर निगम में अपर नगर आयुक्त जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रशासनिक गलियारों में इसे शासन की नियमित तबादला प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है। आने वाले दिनों में नए एडीएम वित्त एवं राजस्व सहदेव कुमार मिश्र कार्यभार ग्रहण कर जिले की प्रशासनिक व्यवस्था संभालेंगे।

Other Latest News

Leave a Comment