रायबरेली: जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति संख्या-671/तीन-2025-39(2)/2016 दिनांक 17 नवंबर 2025 के अनुसार वर्ष 2026 के सार्वजनिक अवकाशों की सूची में ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर 27 मई 2026, बुधवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। हालांकि यह तिथि चंद्र दर्शन के आधार पर परिवर्तनीय थी।
डीएम ने बताया कि चांद दिखने के आधार पर अब प्रदेश में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व 28 मई 2026, गुरुवार को मनाया जाएगा। शासन की ओर से जारी संशोधित निर्देशों के क्रम में अब सार्वजनिक अवकाश भी 27 मई के स्थान पर 28 मई को घोषित किया गया है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि वर्ष 2026 के लिए पूर्व में जारी अवकाश कैलेंडर को उक्त सीमा तक संशोधित माना जाएगा तथा सभी शासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों एवं संबंधित विभागों में 28 मई को सार्वजनिक अवकाश प्रभावी रहेगा।
प्रशासन की ओर से सभी विभागाध्यक्षों एवं संबंधित अधिकारियों को संशोधित आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।










