बचत भवन में 15 दिवसीय स्व गणना अभियान तेज, एडीएम एफ आर ने अधिवक्ताओं का किया ऑनलाइन स्व गणना दी जानकारी

रायबरेली : जनगणना से जुड़े 15 दिवसीय स्व गणना कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 11 में 2026 दिन सोमवार को बचत भवन में समय करीब 2:00 बजे अधिवक्ताओं के लिए विशेष जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एडीएम (एफआर) अमृता सिंह के निर्देशन में बार एसोसिएशन के सदस्यों ने स्व गणना की प्रक्रिया को समझते हुए मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन स्व गणना पूरी की।

इस दौरान एडीएम अमृता सिंह ने अधिवक्ताओं को पोर्टल पर स्व गणना करने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से समझाई और उनके सवालों के जवाब भी दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि अधिक से अधिक नागरिक स्वयं पोर्टल के माध्यम से अपनी गणना करें, जिससे प्रक्रिया पारदर्शी और सरल बन सके। इसके लिए आम लोगों को लगातार जागरूक और प्रेरित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में मौजूद अधिवक्ताओं ने स्व गणना पोर्टल के उपयोग, ऑनलाइन जानकारी भरने और आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने बताया कि स्व गणना के माध्यम से नागरिक अपने परिवार की जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं, जिससे समय की बचत होगी और जनगणना कार्य में तेजी आएगी।

एडीएम अमृता सिंह ने कहा कि स्व गणना अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों, संस्थाओं और संगठनों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने अधिवक्ताओं से भी अपील की कि वे आम लोगों को इस अभियान से जोड़ने में सहयोग करें।

Other Latest News

Leave a Comment