Raebareli: जन्मदिन को यादगार बनाकर बच्चों संग मनाया तिथि भोजन उत्सव

बहादुरनगर के कंपोजिट विद्यालय में हुआ भव्य आयोजन, बच्चों के साथ जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने भी किया भोजन

Raebareli: जन्मदिन के अवसर पर बच्चों के साथ खुशियां साझा करने और समाज में सेवा एवं सहभागिता का संदेश देने की अनूठी पहल विकासखंड अमावां की ग्राम पंचायत बहादुरनगर में देखने को मिली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के कुशल मार्गदर्शन में कंपोजिट विद्यालय बहादुरनगर में तिथि भोजन उत्सव का भव्य आयोजन किया गया।

यह तिथि भोजन लखनऊ वित्त विभाग में तैनात रायबरेली निवासी समीक्षा अधिकारी अभिषेक गोस्वामी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी ऋचा सिंह के निर्देशन में हुआ, जिसमें विद्यालय के बच्चों को स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन कराया गया।तिथि भोजन के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल रहा। बच्चों ने सामूहिक रूप से भोजन ग्रहण किया। आयोजन के माध्यम से बच्चों के पोषण के साथ-साथ समाज में आपसी सहयोग, सामुदायिक सहभागिता और जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटने का सकारात्मक संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान नीलम सिंह, ग्राम विकास अधिकारी शिवेंद्र सिंह, ग्राम रोजगार सेवक अखिलेश सिंह, पंचायत सहायक नेहा मौर्या सहित विद्यालय के प्रधानाध्यापक अबशारुल मेराज जाफरी, सहायक अध्यापक राज भरत राजभर, जय सिंह यादव, शिखा सिंह, मंगेशलता, शिक्षामित्र शिव सागर एवं सीता सिंह मौजूद रहे।

इसके अलावा रसोइया ओम देवी, रामरती उर्फ बाबुदेई, सवित्री एवं सुमित्रा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री शोभा एवं मालती, सफाईकर्मी भोला एवं श्याम किशोर समेत गांव के कई गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी ऋचा सिंह ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग के लिए खंड विकास अधिकारी संदीप सिंह एवं समीक्षा अधिकारी अभिषेक गोस्वामी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि तिथि भोजन जैसे आयोजन बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने के साथ-साथ समाज में सामूहिक जिम्मेदारी और सेवा भावना को मजबूत करते हैं।

Other Latest News

Leave a Comment