रायबरेली में विधानसभा चुनाव 2027 और रायबरेली के विकास को लेकर युवा नेता पुष्पेंद्र सिंह का बड़ा बयान

रायबरेली में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सभी प्रमुख पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। बसपा, कांग्रेस और सपा के संभावित प्रत्याशी 2027 के चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। उन्होंने क्षेत्र में जनसंपर्क बढ़ाने, संगठन मजबूत करने और स्थानीय मुद्दों पर फोकस करने की बड़ी रणनीति बनाई है।

वहीं, भाजपा की ओर से युवा नेता और पूर्व प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह ने एक बड़ा बयान देते हुए पार्टी की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा 2027 में रायबरेली विधानसभा सदर सीट पर प्रचंड जीत हासिल करेगी। पुष्पेंद्र सिंह ने कहा, “भाजपा ने हमेशा सबका साथ, सबका विकास का मंत्र अपनाया है। उसी भावना से रायबरेली का विकास निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।”

उन्होंने नगर पालिका पर भी तीखा कटाक्ष किया। पुष्पेंद्र सिंह बोले, “रायबरेली में सांसद कांग्रेस का है और नगर पालिका अध्यक्ष भी कांग्रेस का, लेकिन जिस तरीके से विकास होना चाहिए था, वह अभी भी अधूरा है। आने वाले समय में भाजपा इस विकास कार्य को पूरा करेगी।” उन्होंने विकास की गति पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन में रायबरेली पिछड़ गया है।

वर्षों से सदर विधानसभा में एक परिवार का बोलबाला रहा है। अब वर्तमान में उनकी पुत्री अदिति सिंह का प्रभाव है। इस पर कटाक्ष करते हुए पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि हमेशा भाजपा की सरकार बनी रहेगी और रायबरेली का समग्र विकास होगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि भाजपा की प्राथमिकता क्षेत्र के युवाओं, किसानों और आम जनता के मुद्दों को हल करना है।

भाजपा नेता ने जोर देकर कहा कि 2027 के चुनाव में पार्टी पहले से ही तैयार है। संगठन स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जा रहा है। पुष्पेंद्र सिंह का बयान स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने विकास को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा की योजनाओं का जिक्र भी किया।

Other Latest News

Leave a Comment