सपा सांसद के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री पर टिप्पणी को लेकर आक्रोश 

बहराइच: समाजवादी पार्टी के सांसद की ओर से बीते दिनों देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में आज भाजपा के महिला मोर्चा की ओर से जिला मुख्यालय पर सांसद के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की । 

बीते दिनों समाजवादी पार्टी के हमीरपुर महोबा से समाजवादी पार्टी से सांसद की ओर से प्रधानमंत्री पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष व महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष अभिलाषा वर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने सांसद के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की । 

प्रदर्शन में शामिल महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता । सभी ने सांसद से माफी मांगने के साथ उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की । 

इस दौरान एकता जायसवाल, हेमा निगम, निशा शर्मा, सोनी श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रही।  

Other Latest News

Leave a Comment