US Security Protocol Explained: Trump की सुरक्षा में इस्तेमाल हुई White Light और CAT Team क्या है?

US Security Protocol : देश दुनिया को युद्ध के हालातों में डालने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा इन दिनों खतरे में है। दरअसल राजधानी वाशिंगटन में हिल्टन होटल में आयोजित व्हाइट हाउस संवाददाता संघ के दौरान गोलियों की आवाज़ें आने लगीं। बता दें कि इस कार्यक्रम में न केवल डोनाल्ड ट्रंप बल्कि अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी भी मौजूद थे। वैसे तो इस दौरान किसी को क्षति होने की खबर नहीं आई है लेकिन यह गोलीबारी वाकई में किसी बाहरी तत्व द्वारा कराई गई तो अमेरिका जैसी महाशक्ति को यह एक बड़ी चुनौती है।

जैसे ही गोलियों की आवाज़ें आईं, सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षा का घेरा बना लिया और राष्ट्रपति ट्रंप को सुरक्षित बाहर निकाला गया। फिर कार्यक्रम की स्टेज पर बंदूकों के साथ स्पेशल फोर्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती नज़र आईं। इस स्पेशल फोर्स ने सुरक्षा की दृष्टि से कदम उठाते हुए तुरंत एक हाई पावर लाइट को ऑन कर दिया।

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर यह लाइट ऑन करने का मतलब क्या है? तो बता दें कि जिस लाइट को स्टैंडर्ड सिक्योरिटी प्रोटोकॉल के तहत ऑन किया गया था। चलिए आपको अमेरिका के सिक्योरिटी प्रोटोकॉल के बारे में बताते हैं।

क्या है राष्ट्रपति के लिए अमेरिका का सिक्योरिटी प्रोटोकॉल?

सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं उसमें सिक्योरिटी फोर्सेज़ सफेद रंग की लाइट ऑन करते दिख रहे हैं। इस लाइट का सीधा सा मतलब है शांति यानी बिना किसी शोर शराबे के यह संदेश देना कि शख्स को सुरक्षा की ज़रूरत है। इस सिक्योरिटी लाइट के और भी कई मतलब हैं जैसे – हमलावर की तुरंत पहचान करना, किसी संदिग्ध पर निगरानी रखना, सीसीटीवी कैमरे की नज़र और भी बेहतर कर देना आदि।

SOS लाइट का इस्तेमाल कब होता है?

SOS लाइट की ज़रूरत ज्यादातर किसी आपातकाल के समय, दुर्घटना के समय या हमले की आशंका या गोलीबारी के समय किया जाता है। यह इस बात की तरफ भी संकेत करती है कि स्थिति पर तुरंत ध्यान देकर एक्शन लिया जाए।

अमेरिका की सिक्योरिटी फोर्स में CAT की भूमिका

हमने अमेरिका की जिस सिक्योरिटी फोर्स की बात उसकी एक एक काउंटर असॉल्ट टीम यानी CAT भी होती है जो एक खास टेक्निकल यूनिट है। इस टीम का राष्ट्रपति की सुरक्षा करने वाली प्रेसिडेंशियल प्रोटेक्टिव डिवीजन को दुनिया भर में टेक्निकल सपोर्ट देना है। मोटे तौर पर CAT नामक इस सिक्योरिटी फोर्स की ज़िम्मेदारी राष्ट्रपति या किसी खास व्यक्ति पर हमले से सुरक्षा देना है।

जबकि सिक्योरिटी फोर्स का काम अमेरिका के राष्ट्रपति को ढाल की तरह बचाकर उन्हें सुरक्षित जगह ले जाना है। वहीं, CAT का काम हमलावरों पर हमला करना है। यह टीम राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, अन्य खास लोगों, बड़े कार्यक्रमों और नेशनल स्पेशल सिक्योरिटी इवेंट्स में सक्रिय होती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, CAT में लगभग 105 जवान शामिल होते हैं जिनकी यूनिफॉर्म काले रंग की होती है।

CAT के काम करने का तरीका क्या है?

CAT का काम आक्रामक रवैया वाला होता है जिसे हर वक्त चौकन्ना रहना होता है। जब राष्ट्रपति मोटरकेड सफर में होते हैं या किसी कार्यक्रम में शिरकत करते हैं तो CAT के जवान भी राष्ट्रपति के आसपास ही तैनात रहते हैं। हमले की आशंका होने पर वह तुरंत एक्शन लेकर हमलावरों को घेरने का काम करती है। यह टीम मोटरकेड और बड़े सुरक्षा कार्यक्रमों में काम करती है। CAT के जवानों की ट्रेनिंग इतनी एडवांस होती है कि तनाव वाली स्थिति में भी सही से एक्शन ले सकते हैं। यही इस टीम की सबसे बड़ी खासियत है।

Other Latest News

Leave a Comment