रायबरेली में लोकसभा चुनाव 2024 की जीत दर्ज कराने को लेकर लगातार भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में यूपी सरकार के जहां मंत्रियों का कुनबा रायबरेली पहुंच रहा है और उनके समर्थन में जनसभाएं व रैली कर रहा है। इसी को लेकर आज 400 पर का नारा लेकर रायबरेली पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने अभी जनसभा को संबोधित किया। गृहमंत्री अमित शाह ने चुनावी सभा के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। हैं इस दौरान उन्होंने रायबरेली के मतदाताओं से कहा यहाँ कमल खिला दो चार सौ पार अपने आप हो जायेगा। इस दौरान उन्होंने प्रियंका गांंधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह यहाँ के लोगों को अपना परिवार कहती हैं।जबकि सोनिया गांंधी यहाँ से जीतने के बाद नहीं आईं कोई बात नहीं। उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं लेकिन राहुल और प्रियंका तो आ सकते थे। सभा के बाद अमित शाह सीधे सपा के बागी विधायक मनोज पांडेय के घर पहुँच गए। यह वही समाजवादी पार्टी के विधायक हैं जिन्होंने राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग कर भाजपा के प्रत्याशी को जीत दर्ज हासिल करने में मदद की थी और उसके लिए उन्होंने अपना जमीर बेच दिया था। गृहमंत्री का मनोज पांडेय के घर जाना डैमेज कंट्रोल के तौर पर देखा जा रहा है। दरअसल मनोज पांडेय की क्रॉस वोटिंग के बाद भाजपा ने कमल खिलाने को लेकर उनसे उम्मीद पाल रखी है। उधर अफवाहें थी कि मनोज भाजपा प्रत्याशी दिनेश सिंह का सहयोग नहीं कर रहे हैं। क्योंकि टिकट मिलने से पहले जहां मनोज पांडे अपना अलग प्रचार प्रसार कर रहे थे, तो वहीं भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश में उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह अपना अलग प्रचार प्रसार कर रहे थे। अमित शाह इसी डैमेज कंट्रोल के लिए सभा के बाद मनोज पांडेय के घर पहुँच गए। इस दौरान मनोज पाण्डेय ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए पुष्प गुच्छ दिया। हालांकि मनोज पांडेय ने इसे महज शिष्टाचार भेंट बताते हुए बात को टाल दिया। गृह मंत्री और पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। लेकिन इतना माना जा रहा है, कि इस तरह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सपा विधायक मनोज पाण्डेय के घर पहुंच कर राजनीतिक पारा चढ़ा दिया है और दिनेश प्रताप सिंह के साथ खड़े होकर इस बार कमल खिलाने का दम भर गए हैं।