बेरमो मे पंडितदीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा लगाएगे : प्रकाश
पीएम के कार्यक्रम से जन-जन का जुड़ाव : देवनारायण
फुसरो नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत सुभाष नगर स्थित सामुदायिक भवन में रविवार को भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह के नेतृत्व में मन की बात कार्यक्रम ऐतिहासिक हुआ। इसके लिए स्क्रीन की व्यवस्था करवाई थी। कार्यक्रम के आयोजन कर्ता प्रकाश कुमार सिंह ने कहा कि मैं मजदूर का बेटा हूं। चांदी के चम्मच से लेकर नहीं पैदा हुआ हूं। इसलिए गरीब ही गरीब की बात सुनेगा। कहा कि बेरमो से परिवारवाद और भ्रष्टाचार का खात्मा करूंगा। मुख्य अतिथि भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय सदस्य और बिहार के प्रभारी देवनारायण प्रजापति ने कहा कि प्रधानमंत्री की मन की बात का जुड़ाव जन-जन तक हो गया है। पीएम के इस एपिसोड ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। बताया कि यह एक भावनात्मक जुड़ाव है। मन की बात के माध्यम से ऐसे लोगों की संघर्ष को सामने लाया गया, जो वास्तव में समाज के असली हीरो हैं। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला महामंत्री सह बोकारो जिला कार्यक्रम प्रभारी अनिल स्वर्णकार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 111 वें एपिसोड में पिछले दिनों हुए लोकसभा चुनाव का जिक्र किया। नरेंद्र मोदी ने कहा,”मैं आज देशवासियों को धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने हमारे संविधान और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं पर अपना अटूट विश्वास दोहराया है।

2024 का चुनाव, दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव था। दुनिया के किसी भी देश में इतना बड़ा चुनाव कभी नहीं हुआ। मैं चुनाव आयोग और मतदान की प्रकिया से जुड़े हर व्यक्ति को इसके लिए बघाई दिया। वरीय नेता मधुसूदन प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री समाज में परिवर्तन लाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री शिक्षा, संस्कृति, स्वच्छ, भारत अभियान, नारी शक्ति, रोजगार बढ़ावा देने का काम कर रहे है। सभी वक्ताओं ने प्रकाश सिंह के कार्यक्रम को सराहा, साथ ही साथ तहे दिल से आशीर्वाद दिया कि इस तरह की समाज की सेवा को हमेशा बरकरार रखें। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर और समाप्ति भारत माता की जय के उदघोष से हुआ। प्रकाश कुमार सिंह के द्वारा बेरमो के पार्टी के वरिष्ठ व गणमान्य लोगो को शाल ओढ़ाकर और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर दर्जनो फलदार वृक्ष लगाये गए। कार्यक्रम में बेरमो विधानसभा के लगभग 800 सौ लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन मजदूर नेता घीरज पांडेय ने किया। इस अवसर पर योगेन्द्र प्रसाद,दिनेश यादव, टुनटुन तिवारी, संतन मिश्रा, वीणा देवी, दिलीप शर्मा, गुरवारी देवी, भाई प्रमोद सिंह, मदन वर्मा, नवल किशोर सिंह, गीता देवी पुष्पा देवी, अभिमन्यु पासवान, मनोज कुमार, रामू ताती, प्रदीप रवानी, कुंज बिहारी प्रसाद, दीपक गिरि, अजय गिरि, आशुतोष कुमार, छोटु रवानी, आर एस तिवारी, विवेश सिंह, कन्हैया तिवारी, अंजनी सिंह, पारस विश्वकर्मा, बिगन शर्मा, मदन खुराना, मनोज रवानी, जिम्मी चौहान, तरुण चक्रवर्ती, प्राण गिरि, विकास सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।