News Nation Bharat
झारखंडराज्य

छठ गीत और शारदा सिन्हा जी दोनों एक दूसरे के पूरक हैं : मृणालिनी अखौरी

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

पद्म विभूषण छठ गीतों की रानी श्रीमती शारदा सिन्हा जी अब हमारे बीच नहीं रही और वह भी ऐसे अवसर पर जब घर-घर में उनके स्वास्थ्य की कामना के साथ उनके गीत गूंज रहे हैं। यह खबर खासकर मेरे लिए बेहद ही दुखद है क्योंकि बचपन से छठ महापर्व पर उनके गीतों को सुनती और अपने कार्यक्रमों में गाती आ रही हूं। छठ महापर्व से उनके गीतों का जो तार सूर्य भगवान की उपासना के लिए जुड़ता है। वह शायद ही किसी गायक और गायिका के गीतों से जुड़ता हो, उनकी आवाज और उनके गीतों में साक्षात भगवान के दर्शन होते हैं, यह हम सब ने महसूस किया है। आज चाहे हजारों गीत और हजारों गायक छठ गीतों को गा रहे हैं पर शारदा सिन्हा जी का स्थान छठ गीतों के लिए कोई भी नहीं ले सकता मुझे तो लगता है कि शायद उनका जन्म छठ महापर्व और सूर्य की उपासना के लिए ही हुआ था। वह अंत समय तक छठ गीत गाती रही और आज तक अपनी आवाज और अपनी खासियत को कायम रखा मैं सौभाग्यशाली हूं कि उन्हें रांची के मयूरी हाल में सामने से गाते हुए सुना है और उनका आशीर्वाद भी लेने का मौका मिला है।

यह भी पढ़े : Sharda Sinha Death : पद्मभूषण और पद्मश्री से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा का निधन, PM Modi, नीतीश कुमार ने जताया गहरा शोक

छठ गीतों के अलावा शादी विवाह के वैवाहिक भोजपुरी गीत भी एक से बढ़कर एक उन्होंने गया है। यह भी एक इत्तेफाक है के छठ के पहले दिन ही छठी मैया ने उन्हें अपने पास बुला लिया। उन्होंने जो गीत गा दिया है वह अमर रहेंगे, उनके गीत अंतकाल तक भारतवर्ष में गूंजते रहेंगे, उन्हें मेरा सत सत नमन

Related posts

NDA के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और राष्ट्रपति को एक पत्र सौंपा

News Desk

परवेज आलम की अध्यक्षता में शाहिद शक्ति नाथ महतो उच्च विद्यालय पोखरिया में की गई पूर्वी टुंडी प्रखंड के पंचायत सहायको की बैठक

Manisha Kumari

सीएम बीरेन सिंह के इस्तीफ़े के बाद .. मणिपुर में लागू हुआ राष्ट्रपति शासन

Manisha Kumari

Leave a Comment