दबंगो पर कूट रचित तरीके से जमीन लिखवाने का लगा आरोप, एसपी कार्यालय पहुँचकर की शिकायत

रायबरेली में कूट रचित तरीके से धोखाधड़ी करते हुए एक पीड़ित ने दबंगों पर जमीन लिखवाने का ने लगाया आरोप लगाते हुए एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है और कार्यवाही किए जाने की मांग की है। आपको बता दे कि आज दिनांक 7 अप्रैल 2024 दिन रविवार को जगतपुर थाना क्षेत्र तहसील सलोन निवासी पूरे लाल जी का पुरवा के रहने वाले ने पीड़ित औसान ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पूरे भवानी बख्श का पूरवा निवासी थाना जगतपुर के रहने वाले दबंगो पर आरोप लगाते हुए बताया की कूटरचित तरीके से धोखाधड़ी कर जमीन को लिखवा लिया और अब पैसे नहीं दे रहे हैं। जिसकी स्थानीय थाने व तहसील में में शिकायत की गई लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई पीड़ित लगातार न्याय के लिए दर दर भटक रहा है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दिये गए शिकायती पत्र में न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी दबंगों पर कार्यवाही को मांग की है।

Other Latest News

Leave a Comment