रात में भी प्रैक्टिस कर सकेंगे खिलाड़ी, करगली स्टेडियम में लगी 6 फल्ड टावर लाइट

सीसीएल बीएंडके क्षेत्र स्थित बिनोद बिहारी महतो करगली स्टेडियम में स्क्रेप मेटेरियल से तैयार 6 फल्ड टावर लाइट का उद्घाटन बीएंडके जीएम के रामाकृष्णा ने विघिवत पूजा-पाठ कर स्वीच ऑन कर किया। कहा कि खिलाड़ी अब रात के समय भी अभ्यास कर सकेंगे। यह टावर लाइट 45-45 फीट की लगाई गई है। करगली स्टेडियम में टावर लाइट नहीं होने के कारण खिलाड़ियों व सैर करने आने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब यह मांग उनकी पूरी हो गई। एसओईएंडएम जी मोहंती ने कहा कि फल्ड टावर लाइट इतनी कारगर होगी कि अगर रात के समय भी कोई खिलाड़ी अभ्यास करना चाहे तो कर सकता है। डे नाइट टूर्नामेंट भी खेले जा सकते है। इसमें रात के समय भी ग्राउंड में अच्छी रोशनी आएगी।

img 20240620 wa002451612945401383488

सैकड़ो खिलाड़ी आते सुबह-शाम करगली स्टेडियम में सुबह शाम सैकडो खिलाड़ी अपने-अपने खेलों के अभ्यास करने के लिए आते है। अधिकतर खिलाड़ी दूर गांवों से भी यहां आते है। लेकिन कई बार ग्राउंड पर अंधेरा होने के कारण अभ्यास करने में परेशनी आती है। इस समस्या की शिकायत खिलाड़ियों ने सीसीएल महाप्रबंधक को की थी। इस अवसर पर उपस्थित लोगो ने 400 मीटर का ट्रेक और मैदान का सौन्दर्यीकरण की मांग महाप्रबंधक के समक्ष रखी। महाप्रबंधक ने शीघ्र समाघान की बात कही। इस टावर लाइट के निर्माण कार्य मे अहम भूमिका निभाने वाले इन्जीनियर बिरेन्द्र कुमार, फोरमैन इंचार्ज शंकर नायक और राज लछमी के प्रोपराइटर नरेंद्र तिवारी को जीएम के रामाकृष्णा ने घनयवाद दिया। मौके पर एकेकेओसीपी पीओ के एस गैवाल, एसओपी  राजीव कुमार, इन्जीनियर रणबीर सिंह, अमरेश कुमार सहित झामुमो नेता भोलू खान, दीपक महतो, टिंकू महतो, सुशांत राईका आदि लोग मौजूद थे।

Other Latest News

Leave a Comment