Ganesh Visarjan 2026: गणेश विसर्जन पर आज स्कूलों में छुट्टी, बच्चे घर तो शिक्षक संभालेंगे मोर्चा

Ganesh Visarjan 2026: डीएम के निर्देश पर डीआईओएस ने जारी किया आदेश, जिलेभर के सभी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालय रहेंगे बंद

Ganesh Visarjan 2026: फर्रुखाबाद में गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्राओं को लेकर जिला प्रशासन ने शुक्रवार को जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है। विसर्जन के दौरान शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक निकलने वाली शोभायात्राओं, भीड़ और यातायात व्यवस्था को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। डीएम के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) संजीव कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

आदेश के मुताबिक शुक्रवार को जिले के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के लिए पूर्ण अवकाश रहेगा। गणेश विसर्जन के चलते विभिन्न मार्गों पर श्रद्धालुओं की भीड़ और शोभायात्राओं की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल बंद रखने का फैसला किया है।

छुट्टी बच्चों की, ड्यूटी शिक्षकों की

विद्यालयों में अवकाश का मतलब शिक्षकों और कर्मचारियों को छुट्टी मिलना नहीं है। आदेश के अनुसार प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक और गैर-शिक्षण कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। मौजूद स्टाफ को शासन और विभाग से संबंधित आवश्यक एवं प्राथमिकता वाले सरकारी कार्यों का निस्तारण करना होगा।

पांचाल घाट के अलावा कई जगह होगा विसर्जन

जिले में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन केवल पांचाल घाट पर ही नहीं, बल्कि विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा। कई इलाकों से विसर्जन यात्राएं निकलने के कारण प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों में छात्र-छात्राओं का अवकाश घोषित किया है।

प्रशासन के इस आदेश से शुक्रवार को स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को राहत मिली है, जबकि विद्यालयों का स्टाफ नियमित रूप से अपनी जिम्मेदारियां निभाता रहेगा।

Other Latest News

Leave a Comment