सचिन महतो के नेतृत्व में मंगलवार को बोकारो हवाई अड्डा से जिला मुख्यालय तक आक्रोश रैली निकाली गई

सचिन महतो ने जिलास्तरीय कई गंभीर मामलों पर उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की माँग करते हुए कहा कि अगर प्रशासन शीघ्र कार्रवाई नहीं करता है, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा

बोकारो जिले में हो रहे विभिन्न विभागीय भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं को लेकर आजसू पार्टी के बोकारो जिला अध्यक्ष सचिन महतो के नेतृत्व में मंगलवार को बोकारो हवाई अड्डा से जिला मुख्यालय तक आक्रोश रैली निकाली गई। इस दौरान आजसू जिलाध्यक्ष सचिन महतो ने जिलास्तरीय कई गंभीर मामलों पर उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की माँग करते हुए कहा कि अगर प्रशासन शीघ्र कार्रवाई नहीं करता है, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि समय-समय पर समाचार पत्रों और जनमानस के माध्यम से कई गंभीर घोटाले सामने आए हैं, लेकिन जिला प्रशासन अभी तक ठोस कदम उठाने में विफल रहा है। रैली के बाद आजसू प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा और सभी मामलों की निष्पक्ष जांच की माँग की।

WhatsApp Image 2025 09 16 at 4.56.31 PM 1

प्रमुख मुद्दे जिन पर आजसू ने उठाई आवाज

  • बोकारो डीएमएफटी घोटाला : हाल ही में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार करीब 600 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया है। इसमें जिलास्तरीय अधिकारियों की संलिप्तता की बात कही जा रही है। इसकी न्यायिक जाँच की माँग की गई।
  • भर्ती प्रक्रिया में धांधली : होमगार्ड और चौकीदार भर्ती प्रक्रिया में धांधली की आशंका जताई गई है।
  • छात्रवृत्ति भुगतान लंबित : कल्याण विभाग की लगभग 11 हजार छात्रवृत्ति फाइलें लंबित हैं, जिससे एस सी, एस टी और ओबीसी वर्ग के विद्यार्थी वंचित हैं।
  • अबुआ आवास 2 योजना : जिले के 1700 से अधिक लाभुकों को जियो टैग के बावजूद आवास नहीं मिल पाया है।
  • जरीडीह प्रखंड अस्पताल : करोड़ों में बने अस्पताल भवन को ट्रस्ट को संचालन हेतु सौंपे जाने की जाँच की माँग।
  • जियादा क्षेत्र की फैक्ट्रियां : प्रदूषण से प्रभावित हो रही स्थानीय आबादी के मुद्दे पर त्वरित कार्रवाई की माँग।
  • रेलवे साइडिंग में कोयला परिवहन : तय मात्रा से अधिक ट्रकों द्वारा कोयला परिवहन की शिकायत।
  • ग्रामीण कार्य विभाग की लापरवाही एनएच-32 से हीरटांड तक सड़क अधूरी छोड़ी गई, जाँच की माँग।
  • ईएसएल वेदांत दुर्घटना : कंपनी परिसर में कर्मी विष्णु रेड्डी की संदिग्ध मृत्यु की घटना की जाँच की माँग।
  • चास थाना क्षेत्र में अवैध लॉटरी : प्रतिबंधित लॉटरी संचालन की शिकायत और कार्यवाही की मांग।
  • खाद्य आपूर्ति विभाग : 2 लाख से अधिक राशन कार्ड आवेदन लंबित रहने का मामला उठाया गया।

मौके पर संचालन करते हुए जिला कार्यकारी अध्यक्ष अशोक महतो ने कहा जिले में भ्रस्टाचार व्याप्त रूप से फैली हुई है। धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष अनिल झा ने किया। आजसू नेताओं ने कहा कि अगर उपर्युक्त सभी मामलों की गंभीर जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई, तो जिले में बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।

WhatsApp Image 2025 09 16 at 4.56.32 PM

मौके पर केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा, दुर्गा चरण महतो, केंद्रीय सदस्य सूरज महतो, महेंद्र चौधरी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष फखरुद्दीन अली, जिला उपाध्यक्ष संतोष महतो, जिला सचिव नरेंद्र महतो, अमर लाल महतो, बंकू बिहारी सिंह, चंदनकियारी प्रखंड अध्यक्ष मिथलेश महतो, चंद्रपुरा प्रखंड अध्यक्ष मनोज दास, बेरमो प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो, महिला अध्यक्ष रीना देवी, बासुदेव लहरी, मिलन महतो, रितिक रजक, जुबेर अहमद, सहित सेंकडो कार्यकर्ता उपस्थित थे। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला उपायुक्त अजय नाथ झा जी से सभी 11 मुद्दों पर साकारात्मक चर्चा हुई।

Other Latest News

Leave a Comment