बोकारो थर्मल स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह पार्क में स्थानीय बाबू वीर कुंवर सिंह समिति के द्वारा 169वीं विजयोत्सव समारोह गुरुवार की रात्रि को मनाया गया। उससे पहले सुबह कुंवर सिंह के प्रतिमा के पास पूजा पाठ किया गया। यह विजयोत्सव समारोह बोकारो थर्मल, बेरमो, जारंगडीह, कथारा, स्वांग, गोमिया के संयुक्त तत्वावधान में हर साल मनाया जाता हैं।
जिसमें डीवीसी परियोजना के मुख्य महा प्रबंधक सह परियोजना प्रधान एवं बाबू वीर कुंवर सिंह समिति अध्यक्ष सुशील कुमार अरजरिया, महा प्रबंधक प्रशासन एए कुजूर, एमएस 1 शशि शेखर, वरीय प्रबंधक सिविल सरफराज शेख, जिप सदस्य शहजादी बानो, डिग्री कॉलेज के प्राचार्य जीपी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

वही संचालन आरबी सिंह एवं सर्वदेव सिंह ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रोजेक्ट हेड ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह विगत् 169 वर्षो से भारतीय जनमानस के लिए प्रेरणा के श्रोत रहे। उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके बताये रास्ते पर चलकर एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण करें। समारोह को जीएम प्रशासन एए कुजूर, जिप सदस्य शहजादी बानो, डिग्री कॉलेज के प्राचार्य जीपी सिंह, केपी सिंह, एमएस 1 शशि शेखर ने भी संबोधित किया।
समारोह में स्थानीय स्कूलों में से डीवीसी जमा दो उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय, संत पॉल मार्डन स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, कार्मेल स्कूल हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम, इंडियन स्कूल ऑफ लर्निंग, डीएवी कथारा एवं स्वांग तथा पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमियां के बच्चों के लिए भाण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के सफल बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही 10वीं के परीक्षा में अपने स्कूल के के टॉपर बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मंचसंचलन रमेश बिहारी सिंह एवं सर्वदेव सिंह ने किया।
वहीं आयोजित समारोह के सफल आयोजन में कुंवर सिंह समिति के सचिव विभूति प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष रोहित सिंह एवं अरुण सिंह सहित सदस्यों में पूर्व मुखिया धर्मेंद्र सिंह, पंसस संजय सिंह, रामायण सिंह, रिंकू सिंह, चिंटू सिंह, अजीत सिंह, चंदन सिंह, प्रदीप सिंह, आरबी सिंह, संजय सिंह, जीपी सिंह, ऋषि, सूरज तिवारी स्वांग से मुखिया धनंजय सिंह, सुनील सिंह, गोमिया छोटू सिंह, कथारा से संतन सिंह स्कूल शिक्षक, बच्चे सहित अन्य कई महिला एवं पुरुष मौजूद रहें।










