BMS यूनियन में शामिल हुए नए सदस्य, परिवर्तन का लिया संकल्प

बोकारो थर्मल: बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी मजदूर संघ कार्यालय में बुधवार रात्रि लगभग आठ बजे भारतीय मजदूर संघ (BMS) के प्रति विश्वास जताते हुए कई डीवीसी कर्मचारियों ने यूनियन की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान कर्मचारियों ने आगामी यूनियन चुनाव में बीएमएस को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीएमएस के महासचिव एवं पश्चिम बंगाल-झारखंड विद्युत संघ प्रभारी तपन कुमार दास ने कहा कि बोकारो थर्मल में नए सदस्यों का यूनियन से जुड़ना संगठन के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पश्चिम बंगाल में परिवर्तन हुआ है, उसी प्रकार डीवीसी में भी बदलाव की आवश्यकता है। उन्होंने कर्मचारियों से एक ऐसे यूनियन को मजबूत करने की अपील की, जो राष्ट्र, उद्योग और मजदूरों के हित में कार्य करे।

इस अवसर पर बीएमएस (BMS) यूनियन के अध्यक्ष अरघा बासु एवं महासचिव तपन कुमार दास ने नए सदस्यों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं सदस्यता रसीद प्रदान कर संगठन में शामिल किया।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में कृष्णा स्वाइन, महेंद्र रविदास, मरिनमय पोल, कलीम अंसारी, दीपक दास, बीरेन्द्र कुमार गुप्ता, कृष्णा कुमार, रूप महतो, सिद्दीकी अंसारी, जय मलया डे, शिक्षक संघ महासचिव सुनील कुमार, रवि चंद्र कुमार, शहीद इकराम, राज कुमार, बेन्दर बेहरा एवं जयंता मुर्मू शामिल रहे।

कार्यक्रम में बीटीपीएस यूनिट सचिव जितेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव शहीद इकराम, बीएमएस पेंशनर कन्वेनर राजदेव सिंह, अनिल कुमार सिंह, संजय राय, अतुल मंडल, बोकारो जिला भारतीय मजदूर संघ के उपाध्यक्ष अनिमेश गिरी, भरत पटेल, प्रफुल्ल भंडारी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं सदस्य उपस्थित थे।

Other Latest News

Leave a Comment