बोकारो जिला के बेरमो में प्रखंड क्षेत्र के कोयला खदान का मामला लगातार सामने आ रहा है। इसको लेकर कोयला माफिया पर सीआईएसएफ (CISF) का शिकंजा 6 टन अवैध कोयला एवं मोटरसाइकिल जप्त। सीआईएसएफ (CISF) द्वारा कोयला तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए 22 अप्रैल 2026 बुधवार को सीसीएल ढ़ोरी, बोकारो एवं करगली क्षेत्र में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें कुल 6 टन अवैध कोयला एवं दो मोटरसाइकिल जब्त की गईं।
सीसीएल करगली इकाई के कमांडेंट राज प्रताप सिंह के निर्देशानुसार चलाए जा रहे इस अभियान के तहत ढ़ोरी एरिया के कल्याणी वर्कशॉप एवं दीनदयाल चैक से लगभग 3 टन अवैध कोयला तथा एक लावारिस मोटरसाइकिल बरामद की गई।

वहीं बोकारो एवं करगली क्षेत्र में प्रदीप होटल के समीप स्थित कोल स्टॉक संख्या 03 से करीब 3 टन अवैध रूप से एकत्रित कोयला एवं मोटरसाइकिल (पंजीयन संख्या JH 11W1711) जब्त की गई। जब्त कोयला सीसीएल प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया गया, जबकि ढ़ोरी क्षेत्र से बरामद मोटरसाइकिल को बेरमो थाना एवं बोकारो-करगली क्षेत्र से बरामद मोटरसाइकिल को गांधीनगर ओपी के हवाले किया गया। सीआईएसएफ (CISF) द्वारा अवैध कोयला भंडारण एवं तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस दिशा में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। बल के जवान कोयला चोरी पर प्रभावी नियंत्रण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
गोपनीय सूत्रों के अनुसार, तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए विशेष रूप से चयनित जवानों की तैनाती की गई है और भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। इस कार्रवाई में सब-इंस्पेक्टर संतोष कुमार तिवारी, प्रधान आरक्षक अशोक कुमार तिवारी, संदीप कुमार, आरक्षक राहुल ध्रुब, बासुदेव पेगु सहित अन्य जवानों की सक्रिय भूमिका रही। इस कड़ी कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबारी में हड़कंप मच गया है विभाग में स्पस्ट किया है। अवैध खनन के खिलाफ आगे भी इसी तरह की छापेमारी जारी रहेगा और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।










