Bokaro Thermal: जलजनित बीमारियों से बचाव और मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता कैंप

Bokaro Thermal: शंकर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर, 68 विद्यार्थियों ने लिया लाभ

Bokaro Thermal: शंकर उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बोकारो थर्मल में जलजनित बीमारियों से बचाव, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को लेकर एक दिवसीय जागरूकता सह स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यार्थियों को दूषित पानी से होने वाली बीमारियों, उनके लक्षणों तथा बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया।

शिविर के दौरान डॉ. आर.एन. एक्का ने विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जरूरी सुझाव दिए। सीएसआर विभाग की टीम ने स्वच्छ पेयजल के उपयोग, हाथों की नियमित सफाई, भोजन से पहले एवं शौचालय के बाद हाथ धोने तथा आसपास स्वच्छता बनाए रखने के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में किशोरियों के बीच आयरन की गोलियों का वितरण भी किया गया। इसके साथ ही मासिक धर्म स्वच्छता (Menstrual Hygiene) को लेकर छात्राओं को जागरूक करते हुए व्यक्तिगत स्वच्छता, पोषण और स्वास्थ्य संबंधी जरूरी बातों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में कृष्ण कुमार, गौतम मंडल, मो. कलीम अंसारी एवं जीवाधन महतो सहित सीएसआर टीम के सदस्य मौजूद रहे। विद्यालय की ओर से शिक्षिका सीमा कुमारी, संजय कुमार एवं राजू प्रजापति ने कार्यक्रम में सहयोग किया।

शिविर से कुल 68 लाभार्थी लाभान्वित हुए। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ-साथ स्वच्छता के प्रति जिम्मेदार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Other Latest News

Leave a Comment