डीवीसी BTPS में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम

बोकारो थर्मल: दामोदर घाटी निगम की बीटीपीएस (BTPS) परियोजना में “स्वच्छता पखवाड़ा–2026” के अंतर्गत बुधवार को हनुमान मंदिर के समीप नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।

इस अवसर पर मानव संसाधन विभाग के सुनील कुमार, प्रबंधक (मानव संसाधन) के मार्गदर्शन में डीवीसी +2 हाई स्कूल के छात्रों के समूह ने प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, कचरा प्रबंधन तथा सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने के महत्व को अत्यंत रोचक एवं प्रेरणादायक ढंग से दर्शाया गया।

बीटीपीएस (BTPS) परियोजना की ओर से “स्वच्छता पखवाड़ा–2026” हेतु परथासारथी मुखर्जी, वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं कार्यक्रम संचालन की जिम्मेदारी मोहम्मद उमैर राशिद, कार्यकारी प्रशिक्षु (मा. सं.) को सौंपी गई। स्वच्छता पखवाड़ा के अधिकांश कार्यक्रमों के समन्वयन का दायित्व मानव संसाधन विभाग के सुनील कुमार को दिया गया है।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता को जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने तथा “स्वच्छ भारत–स्वस्थ भारत” के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। उपस्थित सभी लोगों ने डीवीसी द्वारा चलाए जा रहे जनहितकारी अभियानों की सराहना करते हुए स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। आयोजन न केवल स्वच्छता जागरूकता फैलाने में सफल रहा, बल्कि कर्मचारियों एवं नागरिकों को सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रेरित करने में भी महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ।

Other Latest News

Leave a Comment