लाईट हाउस रिसॉर्ट में डांडिया धमाका: महिलाओं और बच्चों ने DJ की धुन पर किया जमकर डांस

धनबाद: लाईट हाउस रिसॉर्ट में आज डांडिया नाइट '25 का आयोजन बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। इस रंगारंग कार्यक्रम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया और DJ की धुन पर जमकर डांडिया डांस का लुत्फ उठाया। कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा की आरती से हुई, जिसमें झरिय

Sep 21, 2025 - 10:01
Updated: 10 months ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-09-21-at-3.15.29-PM.jpeg

धनबाद: लाईट हाउस रिसॉर्ट में आज डांडिया नाइट '25 का आयोजन बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। इस रंगारंग कार्यक्रम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया और DJ की धुन पर जमकर डांडिया डांस का लुत्फ उठाया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा की आरती से हुई, जिसमें झरिया विधायक रागिनी सिंह ने भाग लिया और उपस्थित महिलाओं के साथ डांडिया डांस भी किया। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह भी उपस्थित रहीं। आयोजन के दौरान उनका जन्मदिन भी खास अंदाज़ में केक काटकर मनाया गया।

बारिश की फुहारों ने मौसम को खुशनुमा बना दिया, जिससे कार्यक्रम का आनंद और भी बढ़ गया। वहीं DJ की मस्तीभरी धुनों पर महिलाओं और बच्चों ने जमकर नृत्य कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

पार्टिसिपेंट्स के लिए शीतल पेय, स्टार्टर स्नैक्स, चाट-गोलगप्पे, चाय और अंत में स्वादिष्ट भोजन एवं आइसक्रीम की व्यवस्था की गई थी। सभी मेहमानों ने भोजन का भरपूर आनंद लिया और कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।

इस भव्य कार्यक्रम की आयोजिका सुधा सहाय ने सभी उपस्थित लोगों का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। मंच संचालन की जिम्मेदारी निशा सिंह ने निभाई, जिन्होंने अपनी प्रभावशाली आवाज़ और शैली से सबका दिल जीत लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रिंकी रंजन, बबीता बर्नवाल, संगीता संदवार, पूनम बर्नवाल, शोभा बर्नवाल, सुधा गुप्ता, माला सिन्हा, सरिता शर्मा, प्रीति अग्रवाल, कविता पाठक, तृप्ति सिन्हा, कंचन बर्नवाल, मोनिका सिन्हा, नीतू बर्नवाल, वंदना चौरसिया (राजगंज), स्वेता सिन्हा, अंजू सिंहा, स्वाति, चित्रा सिन्हा, बबली सिन्हा, संजना सिंह, स्नेहा सिन्हा, शानविका, अनुराधा श्रीवास्तव, श्रद्धा, ऋतु गुप्ता, सीमा गुप्ता, अर्चना गुप्ता, रीता पांडे, पुतुल सिन्हा, अनीता सिंह, स्नेहा, मीरा जी और मनिंदर बंसल उपस्थित रहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User