Gomia News : जेएलकेएम के केंद्रीय मीडिया प्रभारी चुने गए प्रमोद पासवान

Gomia News : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के बीते माह वार्षिक अधिवेशन सह केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में चयन प्रक्रिया द्वारा सर्वसम्मति से गोमिया प्रखंड के प्रमोद पासवान को केंद्रीय मीडिया प्रभारी बनाया गया है। पार्टी के प्रति निष्ठा, समर्पण व योगदान को देखते उन्हें यह जिम्मेवारी सौंपी गई है। केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की ओर से श्री पासवान को नियुक्ति प्रमाण पत्र दिया गया है।

केंद्रीय मीडिया प्रभारी बनाए जाने के बाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। कहा कि प्रमोद पासवान एक शिक्षित युवा है, और पार्टी में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में समर्पित हैं। पार्टी के आला कमान ने एक योग्य व्यक्ति को उत्तरदायित्व सौंपा है। इसे लेकर प्रमोद पासवान ने जेएलकेएम सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम महतो को आभार जताया है।

प्रमोद पासवान ने कहा कि झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के नीति व सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा। झारखंड के अलावा अन्य प्रदेशों में भी पार्टी को मजबूत व सशक्त बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

जेएलकेएम के केंद्रीय महासचिव सह गोमिया विस क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी पूजा महतो, केंद्रीय प्रधान महासचिव फरजान खान, केंद्रीय उपाध्यक्ष मोती लाल महतो, केंद्रीय महासचिव विजय सिंह, केंद्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा कुश महतो, बोकारो जिला अध्यक्ष अमरेश महतो, बोकारो जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा महतो, गोमिया प्रखंड अध्यक्ष बृजेश महतो, कला संस्कृति मंच उपाध्यक्ष बबन सिंह समेत जेएलकेएम के कई पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए प्रमोद पासवान को बधाई दिया है।

Other Latest News

Leave a Comment