Ramgarh News: सोनडीहा में बी.के स्पोर्ट्स एंड शू का उद्घाटन बिहारी कुमार महतो ने किया

अब खेल सामग्री के लिए युवाओं को नहीं जाना पड़ेगा कुजू-रामगढ़, स्थानीय युवाओं और खिलाड़ियों को मिलेगी बड़ी सुविधा

Ramgarh: मांडू प्रखंड के सोनडीहा पंचायत क्षेत्र में खेल प्रेमियों के लिए एक नई सुविधा शुरू हुई है। सोनडीहा के मंडाटांड़ स्थित मेन रोड के समीप बीके स्पोर्ट्स एंड शू का विधिवत उद्घाटन किया गया। दुकान का शुभारंभ लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के मांडू विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बिहारी कुमार महतो और रवि महतो ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

पूजा-अर्चना के बाद दुकान का हुआ शुभारंभ

दुकान के शुभारंभ से पहले विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद अतिथियों की मौजूदगी में बीके स्पोर्ट्स एंड शू को आम लोगों के लिए खोल दिया गया। दुकान के संचालक भदवा सोनडीहा निवासी अजय भुईंया ने बताया कि क्षेत्र में खेल सामग्री की उपलब्धता को आसान बनाने के उद्देश्य से इस दुकान की शुरुआत की गई है। अब स्थानीय खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को जरूरी सामान खरीदने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

कुजू और रामगढ़ जाने की परेशानी होगी कम

सोनडीहा और आसपास के गांवों में बड़ी संख्या में बच्चे और युवा विभिन्न खेलों में रुचि रखते हैं। लंबे समय से यहां खेल गतिविधियों में युवाओं की भागीदारी देखी जाती रही है, लेकिन खेल सामग्री खरीदने के लिए उन्हें कुजू या रामगढ़ का रुख करना पड़ता था। इससे समय और आने-जाने का खर्च दोनों बढ़ जाते थे। स्थानीय स्तर पर खेल दुकान खुलने से इस परेशानी को काफी हद तक कम करने की उम्मीद है।

उचित कीमत पर मिलेगी खेल सामग्री

बीके स्पोर्ट्स एंड शू में क्षेत्र के खिलाड़ियों की जरूरत के मुताबिक विभिन्न प्रकार की खेल सामग्री उपलब्ध कराने की बात कही गई है। दुकान संचालक का उद्देश्य आसपास के गांवों के बच्चों और युवाओं को उनके क्षेत्र में ही खेल से जुड़ी आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराना है। इससे खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी

News Nation Bharat 10 11

उद्घाटन समारोह में सोनडीहा पंचायत की मुखिया तरुणा देवी, JLKM मांडू प्रखंड अध्यक्ष सतेन्द्र कुमार, लीलावती महतो और रूपा महतो विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। इसके अलावा पूर्व मुखिया द्वारिका महतो, जिला सचिव दीपेंद्र कुमार, अनिता देवी, परन महतो, जयवीर प्रसाद, तपेश्वर महतो, महेश पटेल, अनिल कुमार, प्रीतम कुमार, कामेश्वर महतो, अनिल महतो, शिवदयाल प्रसाद, महेश महतो, महेंद्र महतो, लोकनाथ महतो, कुलदीप महतो, सुरेंद्र कुमार महतो, डॉ. रामेंद्र महतो, पिंटू कुमार, रोहित कुमार और मिथुन कुमार समेत कई स्थानीय लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

स्थानीय युवाओं को मिलेगा खेल के लिए बेहतर सुविधा

स्थानीय लोगों का कहना है कि सोनडीहा में खेल सामग्री की दुकान खुलना केवल कारोबार की शुरुआत नहीं, बल्कि क्षेत्र के बच्चों और युवाओं के लिए सुविधा का विस्तार भी है। अब खेल से जुड़ी छोटी-बड़ी जरूरतों के लिए उन्हें दूसरे शहरों और बाजारों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर सामग्री उपलब्ध होने से क्षेत्र में खेल गतिविधियों को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Other Latest News

Leave a Comment