News Nation Bharat
झारखंडराज्य

केंदुआ : डैफोडिल्स एकाडेमी करकेंद में मनाई गई महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री की जयंती

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

करकेंद बाजार स्थित डैफोडिलस एकाडेमी में महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम विद्यालय प्राचार्य तापस बनर्जी महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री के तस्वीरो पर माल्यार्पण किए एवं दोनो के जीवनी पर प्रकाश डाले। उन्होनें बताए कि महात्मा गांधी को हमलोग राष्ट्र पिता के नाम से भी जानते है। उनका जन्म 02 अक्टूबर 1869 को हुआ था। गांधीजी सत्य, अहिंसा के पुजारी थे। उनका स्लोगन था अहिंसा परमोधर्म:। प्राचार्य तापस बनर्जी ने लालबहादुर शास्त्री के बारे मे भी अपना विचार व्यक्त करते हुए बताया कि शास्त्रीजी उत्कृष्ट राजनेता थे। वह भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री थे। उनका जन्म भी 02 अक्टूबर 1904 को हुआ था। उनका प्रमुख नारा था जय जवान जय किसान। यह नारा किसानो का मनोबल बढ़ाया था। शास्त्री जी सादगी एवं ईमानदारी के जीवन जीते थे। इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओ ने अपना अपना विचार व्यक्त किए एवं पुष्प सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय उप प्राचार्य देवाशीष मुखर्जी, शिक्षक – शिक्षिकाओ में अनिल सिंह, चंदन पासवान, कविता दत्ता, झुमा दत्ता, डोली प्रसाद, आरजू, शिल्पा, करुणा चंदा, ज्ञनभी, मुनमुन सेन, प्रभाकर मिश्रा आदि का सराहनीय योगदान रहा। इस कार्यक्रम में करीब 100 छात्र-छात्रा उपस्थित थे। अंत में सभी के बीच मिठाईयां बांटा गया।

Related posts

तेनुघाट स्थित बिरसा चौक में बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती दिवस मनाया गया

Manisha Kumari

भाजपा का बेरमो प्रखंड कार्यालय पर एक दिवसीय धरना, पूर्व सांसद भी हुए इस धरना में हुए शामिल

Manisha Kumari

एलेन‌‌ कोटा ने किया करियर संवाद कार्यशाला का आयोजन

Manisha Kumari

Leave a Comment