News Nation Bharat
असमचुनाव 2025राजनीतिराज्य

लोकसभा चुनाव 2024 : कांग्रेस को लगा एक और झटका, अब असम के इस नेता ने छोड़ी पार्टी, BJP में जाने की अटकलें

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

रिपोर्ट : नसीफ खान

गुवाहाटी : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे हैं। इस बीच असम में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस विधायक भरत चंद्र नारा ने भी पार्टी छोड़ दी है। बताया जा रहा है कि वह बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजा इस्तीफा

भरत चंद्र नारा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपना इस्तीफा भेजा है। विधायक ने पत्र में लिखा कि मैं तत्काल प्रभाव से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से इस्तीफा देता हूं। इससे पहले उन्होंने रविवार को असम कांग्रेस के मीडिया सेल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिय था।

बीबी को टिकट न मिलने से नाराज थे विधायक

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, भरत चंद्र नारा असम के लखीमपुर जिले के नौबोइचा से विधायक हैं। उन्होंने सोमवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। बताया जा रहा है कि वह पत्नी को लोकसभा का टिकट नहीं मिलने पर नाराज थे और इसी वजह से उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया है।

ये भी पढ़ें : रामायंण मे श्रीराम का किरदार करने वाले अरूण गोविल को मेरठ से टिकट और कंगना को मंडी से बीजेपी ने प्रत्यासी घोसित किया, पांचवीं लिस्ट जारी

उदय शंकर हजारिका को दिया कांग्रेस ने टिकट

आपको बता दें कि कांग्रेस ने उदय शंकर हजारिका को लखीमपुर लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। कांग्रेस के एलान के दो दिन बाद उन्होंने पार्टी छोड़ी है। भरत चंद्र नारा को उम्मीद थी कि कांग्रेस इस सीट से उनकी पत्नी को मैदान में उतारेगी। हालांकि, कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रानी नारा को टिकट नहीं दिया।

BJP में हो सकते हैं शामिल

इससे पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया था कि असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा और भरत नारा भाजपा में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा था कि अगर कांग्रेस विधायक भरत नारा पार्टी से इस्तीफा देते हैं तो वह बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

असम में कितने चरणों में होंगे चुनाव?

आपको बता दें कि असम की 14 लोकसभा सीटों पर चुनाव तीन चरणों में चुनाव होने हैं। पहला चरण- 19 अप्रैल, दूसरा चरण- 26 अप्रैल और तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होगा। पहले और दूसरे चरण में पांच-पांच लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इसके अलावा तीसरे चरण में चार सीटों पर मतदान होगा।

Related posts

महाराष्ट्र चुनाव 2024 : पिछली बार जितने वोटो से हराए थे, उतने वोट भी नहीं पा सके ठाकरे

Manisha Kumari

हरिजन से सामान्य जमीन बनाने के नाम पर उप निबंधक पर लगा वसूली का आरोप

News Desk

बीबीएमकेयू विश्वविद्यालय एवं बीएससी कॉलेज मैथन धनबाद के छात्र नेता ऋतिक चटर्जी के नेतृत्व में राज्यपाल महोदय को सौंपा गया ज्ञापन

Manisha Kumari

Leave a Comment