राहुल गांधी ने दिनेश सिंह को 4 लाख 5 हजार वोटों हराया

रायबरेली की लोकसभा सीट सबसे चर्चित सीट थी।इस सीट पर हमेशा से गांधी परिवार का कब्जा रहा है। इस सीट को पाने के लिए भाजपा लगातार चारों ओर से अपने जाल 2019 से बिछा रखी है, लेकिन सफलता हासिल नहीं हो रही है और आज भी सांसद सोनिया गांधी के बाद उनके संसदीय क्षेत्र से मां के राज्यसभा जाने के बाद रस्त को संभालने के लिए सोनिया गांधी ने राहुल गांधी को रायबरेली सीट से चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित किया था। जिस परजिस पर बहन प्रियंका गांधी के अथक प्रयासों से भाई राहुल गांधी को भारी बहुमत से जिता दिया और जीत कर कब्जा कर लिया है।भाजपा इस बार भी कांग्रेस प्रत्याशी को हराने में नाकाम रही।रायबरेली लोकसभा सीट 36 से भाजपा प्रत्याशी व वह उत्तर प्रदेश सरकार के उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को हराकर राहुल गांधी विजई हुए हैं। जिला प्रशासन ने जीत की पुष्टि करते हुए जिले के प्रत्याशियों के मतदान का आंकड़ा बताया है। आपको बता दे कि आज दिनांक 4 जून 2024 दिन मंगलवार को समय करीब 5:00 बजे रायबरेली जनपद के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के गोराबाजार के आईटीआई कॉलेज में चल रही लोकसभा 36 सीट की मतगणना पूरी हो गई है। जिसमें राहुल गांधी करीब चार लाख 5000 वोटो से जीत गए हैं। राहुल गांधी को कल 6 लाख 89173 वोट प्राप्त हुए हैं। वहीं भाजपा के उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह को 293672 मत मिले हैं। बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी ठाकुर प्रसाद यादव को 21394 मत मिले हैं। वहीं अन्य प्रत्याशियों को कल 24105 मत प्राप्त हुए हैं तथा नोटा को 7782 में प्राप्त हुए हैं।

Other Latest News

Leave a Comment