डिघिया प्राथमिक विद्यालय में चोरी, बच्चों का मिड-डे मील राशन तक ले गए चोर

रसोई की खिड़की तोड़कर घुसे चोर, बच्चों के भोजन पर असर; CCTV के आधार पर पुलिस कर रही है जांच

रायबरेली: सदर तहसील क्षेत्र के अमावां ब्लॉक क्षेत्र के डिघिया प्राथमिक विद्यालय में सोमवार की सुबह चोरों ने धावा बोलकर विद्यालय की रसोई को निशाना बना लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है प्रधानाध्यापक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।

आपको बता दे कि आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 दिन मंगलवार को सुबह करीब 8:00 बजे डिघिया चौकी इंचार्ज कृष्ण चंद्र से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की तहरीर प्राप्त हुई है। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जांच पड़ताल की जा रही है आसपास की बताई जा रही है। बता दें चोरों ने किचन की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया और मिड-डे मील के लिए रखा राशन चोरी कर ले गए। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरी गए सामान में लगभग 2 बोरा गेहूं, 2 बोरा आटा, करीब 20 किलो चावल, एक गैस सिलेंडर, 2 किलो तेल, मसाले और करीब 2 किलो दाल सहित अन्य सामग्री शामिल है। इस घटना के चलते विद्यालय में बच्चों के भोजन की व्यवस्था प्रभावित हो गई है।

घटना की सूचना मिलते ही विद्यालय प्रशासन ने तत्काल डायल 112 पर जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही ग्राम प्रधान एवं विद्यालय प्रबंध समिति को भी घटना से अवगत करा दिया गया है।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि इस प्रकार की चोरी से मिड-डे मील योजना प्रभावित होती है, जिससे बच्चों के पोषण पर सीधा असर पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत किए जाने की मांग की है।

Other Latest News

Leave a Comment