डीवीसी बोकारो थर्मल सीएसआर विभाग की पहल, खराब पड़ी स्कूल बस हुई सुचारू

ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को मिली राहत, बच्चों में खुशी का माहौल

बोकारो थर्मल: डीवीसी बोकारो थर्मल परियोजना के सीएसआर विभाग की पहल से लंबे समय से खराब पड़ी स्कूल बस को दुरुस्त कर पुनः सुचारू कर दिया गया। इस बस के चालू होने से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में हो रही परेशानी से राहत मिलेगी।

बताया गया कि पूर्व सांसद रविन्द्र पाण्डे सांसद फंड से स्कूली बच्चों के लिए उपलब्ध कराई गई यह बस काफी दिनों से खराब पड़ी थी, जिसके कारण दूर-दराज के गांवों से स्कूल आने वाले विद्यार्थियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। बच्चों की समस्या को देखते हुए डीवीसी परियोजना के सीएसआर विभाग ने बस का जीर्णोद्धार कराया।

बस के पुनः संचालन का शुभारंभ डीवीसी बोकारो थर्मल परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरिया ने नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुविधा और शिक्षा के प्रति सहयोग के लिए ऐसे कार्य महत्वपूर्ण हैं।

बस के सुचारू होने से स्कूल जाने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों में काफी खुशी का माहौल है। इस कार्य में सीएसआर विभाग के मनीष कुमार चौधरी, भैरव महतो, रमेश सहित अन्य कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Other Latest News

Leave a Comment