गिरिडीह पहुंचीं केंद्रीय मंत्री Annapurna Devi, Rahul Gandhi पर साधा निशाना; छात्रों के आंदोलन को लेकर सरकार पर हमला

Giridih पहुंचीं केंद्रीय मंत्री Annapurna Devi ने Rahul Gandhi पर निशाना साधा। छात्रों के आंदोलन को लेकर हेमंत सोरेन सरकार से गंभीर पहल की मांग की।

Giridih: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी (Annapurna Devi) शनिवार को गिरिडीह पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। पूजा-अर्चना के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर जमकर निशाना साधा।

अन्नपूर्णा देवी (Annapurna Devi) ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को “दिशाहीन और गैर-जिम्मेदार” बताते हुए कहा कि वह लगातार सदन की कार्यवाही को बाधित करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कभी राहुल गांधी माइक बंद किए जाने की बात कहते हैं तो कभी किसी अन्य मुद्दे को लेकर सदन में हंगामा होता है। उनके मुताबिक, विपक्ष को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखनी चाहिए, लेकिन सदन को बार-बार बाधित करना उचित नहीं है।

छात्रों के आंदोलन पर बोली अनपूर्णा देवी…

केंद्रीय मंत्री ने झारखंड में चल रहे छात्रों के आंदोलन को लेकर भी राज्य सरकार पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि रांची में छात्र बारिश और धूप की परवाह किए बिना आंदोलन कर रहे हैं और कई छात्र भूख हड़ताल पर बैठे हैं। छात्रों की मांगों को लेकर सरकार को गंभीरता से पहल करनी चाहिए… अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि युवाओं और छात्रों का भविष्य किसी भी सरकार के लिए सबसे महत्वपूर्ण होना चाहिए। यदि राज्य सरकार से छात्रों की समस्याएं और आंदोलन नहीं संभल रहा है तो उसे अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए।

उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर राज्य सरकार से व्यवस्था नहीं संभल रही है तो मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। केंद्रीय मंत्री के इस बयान के बाद झारखंड की राजनीति में एक बार फिर सियासी बयानबाजी तेज होने की संभावना है। गिरिडीह दौरे के दौरान अन्नपूर्णा देवी (Annapurna Devi) ने स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की तथा जिले से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

Other Latest News

Leave a Comment