News Nation Bharat
झारखंडराज्य

दीपावली की रात आग लगने से घर जले, हजारों कि संपति जलकर राख

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

बेंगाबाद थाना क्षेत्र के फिटकोरिया पंचायत घुठिया गांव में गुरुवार की रात आग लगने से घर जल गए। जबतक पड़ोसी जमा होकर आग बुझाते तब तक घर में रखा कपड़ा, अनाज व फर्नीचर जल कर राख हो गया। पीड़ितों के अनुसार बहुत सारे सामान रखे घर में जल गया । हालांकि ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। उसके बाद अग्निशामक वाहन मो फोन किया गया आग बुझने के बाद दमकल की गाड़ी वहां पहुंची। जानकारी के अनुसार गुरुवार रात सभी दीपावली का त्योहार मनाने में लगे थे। तभी विजय राणा के घर में आग लग गई। चारो तरफ रोशनी होने व पटाखे के शोरगुल में आग का पत्ता नहीं चल पाया। जबतक लोगों को मालूम चला तब तक आग फैल गई थी। पीड़ितों परिवार की महिलाएं रोकर बता रही थी छठ व्रत के लिए सारी तैयारी कर ली गई थी, अब कैसे छठ होगा।

Related posts

आंगनबाड़ी अधिकार संयुक्त मोर्चा की सैकड़ों महिलाओं ने एकत्रित होकर मांगो को लेकर किया धरना प्रदर्शन

News Desk

नशे में धुत पुलिसकर्मी ने की मारपीट, मामला दर्ज

Manisha Kumari

जारंगडीह : आरसीएमयू ने जारंगडीह आउटसोर्सिंग के मनमानी के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

News Desk

Leave a Comment